
मास्कोः सीरिया ने कहा है कि अगर अमेरिका उसके खिलाफ कार्रवाई की योजना को छोड़ देता है तो वह अपने रासायनिक हथियार उसको सौंपने की कार्रवाई पर विचार कर सकता है।
समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद के एक टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका यदि उनके खिलाफ सैन्य कार्रवाई की योजना पर विचार करना बंद करता है तो दमिश्क अपने रासायनिक हथियारों की जानकारी उसे देना शुरु कर देगा।
उन्होंने कहा, यदि अमेरिका सचमुच क्षेत्र में शांति चाहता है तो वह सैन्य कार्रवाई की धमकी देना और आतंकवादियों को हथियारों की आपूर्ति करना बंद कर दे तो फिर सीरिया इस प्रक्रिया पर विचार कर सकता है।
