
वाशिंगटन: अमेरिका में जारी सरकारी कार्यालयों के आंशिक बंदी का प्रभाव कम करने के लिए सरकार ने बिना वेतन छुट्टी पर भेजे गए लगभग चार लाख कर्मचारियों में से अधिकतर को काम पर वापस बुलाने का निर्णय लिया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हेगल ने कहा कि आंशिक बंदी से पहले पारित ‘पे आवर मिलिट्री कानून’ के तहत यह फैसला किया गया है।
इसके तहत रक्षा विभाग के साढ़े तीन लाख नागरिक कर्मचारियों को काम पर वापस बुलाया गया है। इस बीच संसद ने शून्य के मुकाबले 407 वोट से एक विधेयक पारित किया है, जिसमें यह प्रावधान है कि बजट पारित होने के बाद जब सरकारी कार्यालयों की बंदी समाप्त हो जायेगी तो छुट्टी पर भेजे गए सभी आठ लाख कर्मचारियों को उनका बकाया वेतन दिया जाएगा।
