अब 30 लाख लोगों को मिलेगा आटा-दाल : सुखबीर बादल

फिरोजपुर: जम्मू-कश्मीर में भारतीय सैनिकों पर किए गए हमले और 5 जवानों को शहीद करने की घटना ने यह साबित कर दिया है कि हमारे देश का प्रधानमंत्री और केंद्र की यू.पी.ए. सरकार कमजोर है और इसी कमजोरी के कारण कभी पाकिस्तान और कभी चीन भारत के खिलाफ घिनौनी हरकतें कर रहा है। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते की।

उन्होंने आरोप लगाते कहा हुए कि केंद्र सरकार की कमजोरी के कारण आज भारत आंतरिक और बाहरी तौर पर असुरक्षित है। उन्होंने कहा कि यू.पी.ए. सरकार को सत्ता में बनाए रखने के लिए सी.बी.आई. 24 घंटे सेवाएं दे रही है और मायावती, मुलायम सिंह यादव, लालू प्रसाद यादव व अन्य सहयोगियों पर झूठे केस डालकर यू.पी.ए. सरकार के डूबते हुए जहाज को सहारा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आटा-दाल स्कीम के तहत पंजाब सरकार 15 लाख की जगह 30 लाख लोगों को आटा-दाल देगी। उन्हें एक विशेष तरह के कार्ड दिए जाएंगे जिसे दिखा कर कोई भी गरीब व्यक्ति किसी भी प्राइवेट अस्पताल में जाकर 30 हजार रुपए तक का साल में मुफ्त इलाज करवा सकेगा।

सुखबीर के सुरक्षा वाहनों से टकरा कर 1 घायल : आज दोपहर करीब 2.30 बजे फाजिल्का-फिरोजपुर मार्ग पर उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के सुरक्षा वाहनों के साथ टकरा कर एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घायल की पहचान कश्मीर सिंह (45) वासी ढाणी शोरे वाला चौकी लाधूका के रूप में हुई है

Related posts