अब सड़कों पर बिछने लगी तारकोल

सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर पंचायत की सड़कों की मरम्मत अब तारकोल से होना शुरू हो गई है। पहले नपं ने सड़कों में पड़े गड्ढों को मिट्टी से भर दिया था। मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा। इसके चलते नपं ने हरकत में आकर गड्ढों से मिट्टी को हटाकर तारकोल से भरना शुरू कर दिया है।
बरसात के कारण सड़कों की हालत दयनीय हो गई थी। 27 अक्तूबर को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सुजानपुर दौरे पर आ रहे हैं। इस कारण नपं ने सड़कों को आनन-फानन में नालियों की गंदी मिट्टी से भरना शुरू कर दिया। इस मुद्दे को अमर उजाला ने उठाया और इसके बाद अब सड़कों की मरम्मत तारकोल से हो रही है।
उधर, नपं अध्यक्ष मनोज ठाकुर का कहना है कि सड़क में पड़े गड्ढों को तारकोल से भरा जा रहा है। जल्द ही सड़क की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

Related posts