
बैंकाक: थाईलैंड के चियांग माई शहर जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन देर रात 382 मीटर लंबी सुरंग में पटरी से उतर गई। रेलगाड़ी में 415 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकतर विदेशी हैं। रेलगाड़ी स्थानीय समयानुसार देर रात तीन बजे पटरी से उतर गई जिसके कारण बैंकाक अैर चियांग माई के बीच रेल यातायात बाधित हो गया है। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सिला अत रेलवे स्टेशन के प्रमुख पूनसावत इम एमचाई ने बताया कि चियांग माई जा रही विशेष एक्सप्रेस ट्रेन बान पांग तोन फुएंग और हयुए राय स्टेशनों के बीच सुरंग में पटरी से उतर गई।
यात्रियों को उनके गंतव्य स्थल पर पहुंचाने के लिए कई बसों का इंतज़ाम किया गया।
बैंकाक पोस्ट के अनुसार रेलगाड़ी के पटरी से उतरने का कारण रेल पटरियों की खस्ता हालत को माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि कुछ ही दिन पहले स्पेन में बुलेट ट्रेन के दीवार से टकराने से कई लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि इस हादसे का कारण ड्राईवर द्वारा चलती टे्रन में फोन सुनना बताया जा रहा था।
