अफवाहों ने उड़ाई पंजाब पुलिस की नींद

अमृतसर: पंजाब पुलिस आजकल अफवाहों के कारण परेशान है। राज्य के कई इलाकों में यह अफवाह है कि लूटेरा गिरोह रात को लोगों पर हमला करता है और उनकी जान ले लेता है जिसके कारण पंजाब के कई इलाकों में डर का माहौल है। वहीँ इस अफवाह ने अब पंजाब पुलिस की नींद उड़ा दी है जिसके चलते प्रदेश में पुलिस आज कल रात को एक विशेष अभियान चलाये हुए है।

पंजाब के कुछ इलाकों में आज कल लूटेरा गिरोह की इस तरह से दहशत है कि इसने आम जनता और प्रशासन की नींद उड़ा दी है। आए दिन कई सूचनाएं मिलती है जैसे लूटेरा गिरोह ने एक महीला की हत्या कर दी या फिर इस इलाके में एक गिरोह बचों को अपने साथ ले गया है, वहीँ यह सब सूचनाये जब पुलिस की जांच में आती है तो यह फर्जी होती हैं। इन अफवाहों का दौर इस कदर तक बढ़ गया है कि क्या पुलिस, क्या प्रशासन और क्या मीडिया, कोई भी इनसे अछूता नहीं है। आम जनता के अन्दर इतना डर पैदा हो गया है की लोगों ने रात को अपने घरों से निकलना बंद कर दिया है और रात के समय में बाज़ार जो की अकसर भीड़भाड़ के कारण जाने जाते थे, वह आज कल सन्नाटे से घिरे है।

Related posts