
काबुल: अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटों के दौरान संयुक्त सैन्य अभियानों में 22 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बल (ए.एन.एस.एफ.) और नाटो गठबंधन के सैनिकों ने उरुजगन, कंधार, गजनी और हेरात प्रांतों में पिछले 24 घंटों के दौरान कई अभियान चलाए।’’ बयान में यह नहीं बताया गया है कि अफगान और नाटो सेनाओं की ओर से कोई हताहत हुआ या नहीं।
