अप्पर सवाणा में फंदे से झूला युवक

भरवाईं (ऊना)। क्षेत्र के गांव अप्पर सवाणा में 35 वर्षीय विवाहित युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त मनीष शर्मा निवासी सवाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। जबकि मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा कि मनीष कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था।
जानकारी के अनुसार मनीष शर्मा रात को अपने घर में अकेला सोया हुआ था। जब सुबह 8 बजे तक उसने अपना दरवाजा नहीं खोला, तो परिजनों को कुछ शक हुआ। खिड़की से कमरे में झांककर देखा तो उनके पैराें तले की जमीन खिसक गई। मनीष का शव पंखे से लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत प्रधान सहित देहरा पुलिस को सूचित किया। मनीष अपने पीछे पत्नी सहित छह वर्षीय बच्चे को छोड़ गया है। युवक चंबी गांव में अपने भाई के साथ मनियारी की दुकान करता था। देहरा थाना के एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि आईपीसी की धारा 174 के मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related posts