
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीड बगेहड़ा में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यालय प्रधानाचार्य जोगेंद्र पाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सोनम, सहेलियों ने समारोह का शुभारंभ वंदेमातरम गीत से किया। शिवानी, सहेलियों ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने डांडिया नृत्य, पहाड़ी गीत ‘हिमाचल अपना जानी ते प्यारा’ ने सब का मन मोह लिया। पूरे वर्ष में आयोजित कार्यक्रमों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण कुमार द्वारा स्वयंसेवियों को भी सम्मानित किया गया।
दीपक कुमार को स्कूल का बेस्ट ब्वाय के पुरस्कार तथा नीलम कुमारी को बेस्ट छात्रा के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्वयंसेवी रोहित कुमार, शैल कुमार, कुलदीप कुमार, खेल गतिविधियों में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्रा नेहा कुमारी, 400 मीटर दौड़ में सोनम कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। पाइका खेलों में अव्वल रहे खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। शैक्षणिक में छठी कक्षा में साहिल कुमार, अमीशा, सातवीं से हर्ष, साक्षी कुमारी, आठवीं से अंजलि राणा, कनक, नवमीं कक्षा में आशीष शर्मा, कुमारी ईशा, 10 वीं कक्षा से सोनम, दिनेश, जमा एक से मुनीष, पंकज, जमा दो में अनीता, दीक्षा शर्मा, साक्षी शर्मा, किरण, रमन को पुरस्कृत किया गया। प्राध्यापक और अध्यापक संजय कुमार, राजेश कुमार, सतीश दीक्षित, अनुज शर्मा, अशोक कुमार, देवेंद्र बन्याल, कमलेश कुमारी, रितू सूद, अनु महाजन, पूनम कुमारी तथा मंच संचालक प्रवक्ता दिनेश चंद भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
