अनुराग ने समीरपुर में सुनी जनसमस्याएं

टौणीदेवी (हमीरपुर)। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को समीरपुर में जनता की समस्याएं सुनी तथा अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया। कहा कि समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।
अनुराग ठाकुर पैतृक निवास समीरपुर में पांच जून तक समस्याओं को सुनेंगे। मंगलवार को भी समस्याओं को सुना। बुधवार को भी लोगों की समस्याओं को सुनेंगे तथा वीरवार सुबह धर्मशाला रवाना हो जाएंगे। सुबह से ही लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओं का समीरपुर में आना शुरू हो गया था। अनुराग ने कहा कि युवाओं पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है तथा युवा शक्ति को समाज के उत्थान के लिए कार्य करना होगा। भोरंज, हमीरपुर, सुजानपुर, धर्मपुर, घुमारवीं के साथ ही अन्य स्थानों से मिलने वालों का तांता लगा रहा। अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि स्वीकृत राशि का समय पर सदुपयोग कर निर्माण कार्यों को पूरा किया जाए। विकास में धन की कमी को आडे़ नहीं आने दिया जाएगा।
भोरंज मंडल भाजयुमो की नवगठित कार्यकारिणी ने मंडल अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली की अध्यक्षता में मुलाकात की तथा उनसे आशीर्वाद लिया। भोरंज भाजयुमो ने आश्वासन दिया कि संगठन की मजबूती के साथ ही आगामी लोकसभा चुनावों के रिकार्ड जीत दर्ज करवाने को अभी से मैदान में जुट जाएंगे।

Related posts