अनुराग के जन्म सप्ताह पर प्याज का तोहफा

कल्लू। महंगे दाम में मिल रहे प्याज ने लोगों के ‘आंसू’ निकाले दिए हैं। ऐसे में भाजयुमो कुल्लू भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के जन्म सप्ताह पर आधे दाम पर प्याज बेचेगी। आम लोगों को जहां प्याज आधे भाव में मिलेगा, वहीं महिलाओं को पांच से दस रुपये प्रति किलो पर विशेष छूट दी जाएगी। यह जानकारी पूर्व जिला भाजयुमो एवं वर्तमान नप अध्यक्ष ऋषभ कालिया ने दी है। कालिया ने कहा कि अनुराग ठाकुर के जन्म सप्ताह पर भाजयुमो कुल्लू ने जनता को सस्ते प्याज का तोहफा देने का निर्णय लिया है। कहा कि 28 अक्तूबर को ढालपुर चौक में स्टाल लगाया जाएगा तथा भाजयुमो के पूर्व और वर्तमान सदस्य इसमें प्याज बेचेंगे। आज महंगाई चरम सीमा पर है और प्याज पर न तो केंद्र सरकार की लगाम है और न प्रदेश सरकार की। कहा कि जब-जब प्याज के दाम बढ़े हैं, देश की राजनीति में सत्ता परिवर्तन हुआ है। बढ़ते प्याज के दाम कांग्रेस और यूपीए सरकार के लिए खतरे की घंटी का संदेश है। कालिया ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया है कि अनुराग ठाकुर के जन्मदिन को जन्म सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस सप्ताह अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे। इसी को लेकर भाजयुमो ने सस्ते दाम पर शहर की आम जनता को स्टाल लगाकर प्याज बेचने का निर्णय लिया है। कहा कि आज प्रदेश सरकार बदले की भावना से राजनीति कर रही है और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग को बेवजह तंग किया जा रहा है। अनुराग ठाकुर ने क्रिकेट स्टेडियम के रूप में जो प्रदेश को तोहफा दिया है, वह प्रशंसनीय व शानदार है

Related posts