
कुल्लू। जिला कुल्लू अनुबंध कर्मचारी तकनीकी शिक्षा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान विजय शर्मा की अध्यक्षता में जोगटा गुट के जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ से मुलाकात की। इस अवसर पर जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान सेस राम ठाकुर, महासचिव भादर सिंह और मुख्य सलाहकार बालक राम ठाकुर ने मांगपत्र भी सौंपा। इसमें तकनीकी शिक्षा के अनुबंध कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति और सभी आईटीआई में अनुबंध पर लगे प्रशिक्षकों/ट्रेनरों को आईएमसी से छुड़ाकर सरकार अपने अधीन रखने की और अनुबंध की अवधि आठ साल से घटाकर तीन साल करने की मांग की है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान सेस राम ठाकुर ने इन मांगों को शीघ्र जेसीसी बैठक में उठाने का आश्वासन दिया है। मांगों को राज्य स्तरीय मांगपत्र के माध्यम से शीघ्र मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष रखा जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश तकनीकी शिक्षा के अनुबंध कर्मचारी संघ की वरिष्ठ उपप्रधान कुमारी कौशल्या ठाकुर, उपप्रधान श्री जनकराज, महासचिव सोहन चौधरी, उपसचिव रवि दत्त, संगठन सचिव, गोपाल, छवि राम, भीष्म सिंह ठाकुर, अंकेक्षण, अभिलाष चंद, कैशियर अनिल ठाकुर, देवराज गौतम, कमलेश्वर, चांद ठाकुर, ईशान ठाकुर और राजीव आदि मौजूद रहे।
