
हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राकेश कानूनगो ने बताया कि संघ के त्रैवार्षिक चुनावों का खाका तैयार कर लिया है। इसके लिए ब्लाक और जिला स्तर पर प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव 31 जुलाई तक और जिला स्तर के चुनाव 30 सितंबर तक संपन्न होंगे, जबकि प्रदेश कार्य कारिणी के चुनाव 31 अक्तूबर तक संपन्न हो जाएंगे। वहीं चुनाव से पहले सदस्यता अभियान शुरू करने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है।
राकेश कानूनगो ने बताया कि गत माह हुई बैठक में वर्ष 2013-16 के लिए सदस्यता शुल्क 300 रुपये तय किया गया है। खंड स्तर पर कुल शुल्क का 20 प्रतिशत और जिला स्तर पर 40 प्रतिशत शुल्क चुनाव पर खर्च किया जएगा।
इनको सौंपी जिम्मेदारी
जिला कांगड़ा के लिए विनोद शर्मा और अंजुम जसरोटिया, चंबा के लिए पवन ठाकुर, उधम सिंह, और संजीव कुमार को प्रभारी नियुक्त किया गया है। कुल्लू के लिए शेर सिंह ठाकुर, प्रेम ठाकुर और बिलासपुर के लिए सुरेश पन्याली, हंस राज शर्मा, देवराज शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। मंडी के लिए शशि शर्मा, देवराज, शिमला के लिए घनश्याम शर्मा, हेमराज कायस्थ, आदित्य, प्रकाश शर्मा, सिरमौर के लिए विद्यादत्त शर्मा, रविंद्र सिंह, उपासना रानी को, सोलन के लिए भुवनेश्वर ठाकुर, आईडी शर्मा, गोपाल शर्मा, ऊना के लिए सुरेश कौशल, मदन ठाकुर, संजय ठाकुर, बलदेव कलसी, किन्नौर के लिए संजीव ठाकुर, जेएस राणा, सुमित नेगी, बीरवल सिंह को लाहौल स्पिति के लिए कुलदीप ठाकुर, देवी सिंह, प्रेम जीत को प्रभारी नियुक्त किया गया है। महिला विंग के लिए सह प्रभारियों में अंजुम जसरोटिया, कविता विजलवान, संगीता नेगी, रमा अत्री, रेखा कौशल, रमा पटियाल, सुषमा शर्मा, अंजु हौजरी, पंद्रावती, ज्योतसना, सुमित्रा राणा,, गीता कौशल शामिल हैं। संघ ने टीजीटी शिक्षकों से सदस्यता अभियान में सहयोग देने और सक्रिय सदस्य बनने का आह्वान किया।
