अध्यक्ष पद का टिकट पाने की होड़

नई दिल्ली। डूसू चुनाव में एनएसयूआई और एबीवीपी के उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल होने के बाद अब अध्यक्ष पद का टिकट पाने की होड़ तेज हो गई है। बृहस्पतिवार देर रात तक संगठनों के बीच अध्यक्ष पद की रेस को लेकर एक के बाए एक कई नाम सामने आते रहे। अहम है कि एबीवीपी की ओर से 10 उम्मीदवारों ने डूसू के चार पदों के लिए पर्चे दाखिल किए हैं। इनमे राजू रावत, उत्कर्ष चौधरी, अमन अवाना, परीक्षित शर्मा, कनिका शेखावत, लेहेरिका बब्बर, दुष्यंत यादव, गौरव तंवर, मंजरी सिरोही और अंशु लाखड़ा शामिल हैं। एबीवीपी अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा 6 सितंबर को नाम वापसी के बाद करेगी। वहीं, एनएसयूआई की तरफ से विकास चिकारा, विशाल चौधरी, प्रदीप विजयण, अंकित गोयत, नरेन्द्र चौधरी, कुशाल खारी, कुनाल अवाना, करिश्मा ठाकुर, कुसुम दहिया, कपिल शर्मा, अभिषेक शर्मा संदीप चौधरी और नीरज मिश्रा ने नामांकन किया है। यहां दो पदों पर जाटों का समीकरण देखने को मिल सकता है। एनएसयूआई सूत्रों के मुताबिक विकास चिकारा, विशाल चौधरी और कुशाल खारी अध्यक्ष की रेस में शामिल हैं। एनएसयूआई 6 सितंबर की सुबह अपने पैनल की घोषणा कर देगी।

Related posts