
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल में सेब सीजन के लिए ट्रकों का भाड़ा निर्धारित कर दिया गया है। सोलन, चंडीगढ़ और दिल्ली मंडी के लिए अलग-अलग भाड़ा तय किया गया है। एसडीएम नीरज गुप्ता ने कहा कि बागवानों, ट्रक आपरेटरों और फार्वर्डिंग एजेंटों की सहमति से भाड़ा तय किया गया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई ट्रक आपरेटर बागवानों से अधिक भाड़ा वसूल करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ट्रक भाड़े में पिछले साल के मुकाबले आठ रुपये की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि बंपर फसल होने के बावजूद ट्रक यूनियन आनी गाड़ियों की कमी नहीं आने देगा। फार्वर्डिंग एजेंट या बागवान तीन दिन पहले यूनियन में गाड़ी की बुकिंग करवा दें। यदि समय से ट्रक यूनियन गाड़ी नहीं देता है या ट्रक आ जाने पर समय पर ट्रक नहीं भरा जाता है तो दोनों के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी। ट्रक में ओवरलोड नहीं जाएगा। सीसीटीवी कैमरे से गाड़ियों पर नजर रहेगी।
स्टेशन सोलन चंडीगढ़ दिल्ली
आनी, रूना 56 61 74
गुगरा 59 63 77
च्वाई 61 65 79
देऊरी, निगाड़ी कैंची 63 68 81
पुनन, गवांटी 63 67 80
अमरबाग 63 67 80
बारवी 63 67 80
कण्डागई 66 70 83
दलाश 59 63 77
सोईधार 56 61 74
गुंगी 59 63 77
थनोग 56 61 74
शानी घोरला 59 63 77
नित्थर 59 63 77
दोराह 63 67 80
गारशी 63 67 80
खेगसू 56 61 74
चिमनी,दोघरा 56 63 76
श्वाड 56 61 74
कण्डाधार 59 63 77
सिन्वी 61 64 79
कोठी 66 70 83
बिनन,कुंगश 59 63 77
कराणा 61 65 79
जाबू 63 67 80
राणाबाग 58 63 76
कोटासेरी 61 64 79
उत्तखनेर 66 70 83
रोढ़ीधार 66 70 83
कण्डुगाड 59 63 77
कमांद,सराली 61 65 79
कोहिला 63 67 80
खुन्न 64 68 81
चोहनी 63 67 80
खनाग 64 68 81
लुहाल 66 70 83
रूहाचला 70 74 88
शमशर 61 64 79
जाओं 62 65 80
लढागी 65 70 83
शगार 67 72 85
तिहणी 56 61 75
टोगी, ढैर, गराहणा 58 63 76
