अजोग हेलीपैड को हों नियमित उड़ानें

कुल्लू। स्व जागृति संस्था की बैठक ढालपुर मैदान में हुई। संस्था अध्यक्ष देवराज शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान अजोग हेलीपैड के लिए नियमित उड़ानें नहीं होने पर चर्चा की गई। संस्था का कहना है कि अजोग हेलीपैड के लिए इस साल सिर्फ एक ही उड़ान हो पाई है। उसके बाद अभी तक कोई उड़ान नहीं हुई है। हेलीपैड में दो महीनों से मरीज और छात्र कुल्लू आने का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी तरफ जब उड़ानें तय की जाती है, तो उसकी उड़ान समिति के पास तिथि तय नहीं होती है। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। संस्था ने सरकार से नियमित उड़ानें करने की गुहार लगाई है। बैठक में कर्म सिंह, देवी सिंह, किशन चंद, राम किशन, गंगा राम, हरदीप, सन्नी, विक्की, गणेश दत्त, रावल, चंद कुमार, सलोचना, लालदेई, पुष्पा, अंजलि, मेनका, कुसुमा, अल्पना, संगीता, उदयवीर सिंह ठाकुर, भीम सिंह, कमली, लीला कुमार आदि यात्रियों ने भाग लिया।

Related posts