अक्षय मिस्टर, रिधिमा मिस फ्रेशर चुनी

हमीरपुर। ब्ल्यू स्टार सीसे स्कूल अमु परिसर में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी के दौरान स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक तारा चंद, उप प्रधानाचार्य विकास दीक्षित, रेशमा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
छात्रा रजनी ने सत्यम शिवम सुंदरम पर प्रस्तुति दी। जमा दो की छात्रा राधिका ने देश-रंगीला पर शानदार नृत्य किया। गौरव, शुभम सोनी ने पंजाबी भांगड़ा प्रस्तुत कर प्रशंसा बटोरी। कावेरी, राहुल, रुचि, नैंसी, श्रेया, दिव्या, यश ने वर्तमान समाज में नारी शोषण पर नाटक प्रस्तुत किया जो काफी सराहनीय रहा। रीद्धिमा, पंकज, संदीप, राहुल भाटिया, शिवा ने ‘मैं तो छोड़ चली बाबुल का देश’ गुजराती डांडिया पर खूब तालियां बटोरी। मंच संचालक की भूमिका संदीप, अंकिता ने बखूबी निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के पुराने छात्रों ने नए प्रवेश लेने वाले छात्रों का स्वागत किया।
कनिष्ठ वर्ग के छात्रों की प्रस्तुति के आधार पर विज्ञान वर्ग से मिस्टर फ्रेशर अक्षय शर्मा, मिस फ्रेशर रिधिमा, मिस्टर हैंडसम निशांत, मिस ब्यूटीफुल श्वेता, मिस्टर ऑलराउंडर अखिल, मिस ऑलराउंडर नेहा, मिस्टर पर्सनैलिटी गौरव सेन, कमल तुली, मिस पर्सनैलिटी अंशुल चौधरी चुने गए। जमा एक कक्षा के निशांत ने वरिष्ठ छात्रों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या डॉ. सुमन ने विद्यार्थियों की भावना की सराहना की। समाज में यही भावना प्रत्येक व्यक्ति के मन में आ जाए तो वह दिन दूर नहीं जब विश्व में शांति ही शांति होगी।

Related posts