अकाली वर्कर से हो रही धक्केशाही को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई

मौड़ मंडी: बीते दिन शहर के एक वरिष्ठ हिंदू अकाली नेता की मारपीट करने पर पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई न करने का मामला शहर निवासियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

लंबे समय से शिरोमणि अकाली दल बादल के चले आ रहे सिटी अध्यक्ष की 12 अगस्त को हुई मारपीट करने के मामले में संबंधी अकाली नेता बीरबल दास ने बातचीत करते हुए बताया कि वह पिछले 4 दशक से अकाली दल से जुड़ा हुआ है और इलाके का पुराना हिंदू अकाली नेता है। उन्होंने बताया कि बीते दिन जब वह अपनी जगह पर चल रहे निर्माण को देखने के लिए गया और जब वापस आने लगा तो मिठू सिंह नाम के एक व्यक्ति ने उससे मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की।

उसने बताया कि वह जख्मी हालत में अस्पताल मौड़ में दाखिल हुआ परन्तु एम.एल.आर. काटने के बावजूद थाना मौड़ द्वारा उसके बयान नहीं लिए गए बल्कि उस पर समझौता करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। उसने बताया कि उस पर यह दूसरा हमला है। परन्तु उसकी कोई भी सुनवाई न होने कारण हमला करने वाले व्यक्तियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वह अकाली पार्टी का वफादार वर्कर है और जब भी अकाली पार्टी पर कोई मुसीबत आई तो वह हमेशा पार्टी के कंधे से कंधा जोड़कर खड़ा हुआ है, परन्तु अकाली-भाजपा सरकार होने के बावजूद उसकी बार-बार मारपीट की जा रही है और प्रशासन द्वारा भी उसकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही। उन्होंने बताया कि अगर एक अकाली वर्कर के लिए प्रशासन का रवैया इसी तरह का है तो फिर आम व्यक्ति को इंसाफ मिलने की क्या आस की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि इस हुई मारपीट संबंधी वह उच्च अधिकारियों को भी दख्र्वास्त भेज चुका है और पंजाब सरकार से मांग करता है कि उसे इंसाफ दिलाया जाए। उधर मंडी निवासियों ने भी मांग की कि इस तरह एक हिंदू अकाली वर्कर से हो रही धक्केशाही को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कार्रवाई करे। इस संबंधी जब थाना मौड़ से बात की तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Related posts