अंब में युवती ने जहर निगला, गंभीर

अंब (ऊना)। उपमंडल के तहत पड़ती एक ग्राम पंचायत की निवासी 25 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ निगल लिया है, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवती को नाजुक हाल में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है, जबकि पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन आरंभ कर दी है। युवती के परिजनों से मामले के संदर्भ में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार तड़के एक 25 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। थोड़ी देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तब परिजनों को इसका पता लगा। उसे 108 की मदद से खंड चिकित्सालय अंब ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है।
मामले की पुष्टि करते हुए
अंब थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
बाइक-साइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति घायल
ऊना। क्षेत्र के कोटलाकलां में बाइक-साइकिल के बीच हुई टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में नजदीकी अस्पताल में उपचाराधीन करवाया गया, जबकि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निशा कुमारी निवासी कोटलाकलां जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शनिवार देर शाम वह और उनका बेटा अक्षित कुमार अपने खेतों को जा रहे थे। उनका बेटा साइकिल चला रहा था। इसी दौरान दूसरी तरफ से एक मोटरसाइकिल ने साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उनके बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts