अंब में नशीली दवाओं की खेप पकड़ी

अंब (ऊना)। अंब पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवाओं सहित एक युवक को दबोचा है। आरोपी युवक पंजाब का रहने वाला है जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चिंतपूर्णी की तरफ जा रहा था। जानकारी के अनुसार अंब ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार दोपहर को रूटीन चेकिंग के तहत नाका लगाया था। इसी दौरान पुलिस ने चिंतपूर्णी की ओर जा रहे एक मोटरसाइकिल चालक हरजेंद्र निवासी तलवाड़ा (पंजाब) को चेकिंग के लिए रोका। मोटरसाइकिल सवार टालमटोल करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने युवक की तलाशी की तो प्रतिबंधित नशीली दवा प्रोसीवेन के 1318 कैप्सूल बरामद किए गए। अंब थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि हरजेंद्र पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। पता लगाया जा रहा कि युवक इतनी मात्रा में नशीले कैप्सूल कहां ले जा रहा था।

Related posts