अंब कालेज में चुनावी मैदान सजा

अंब (ऊना)। छात्र संघ चुनावों को लेकर महाराणा प्रताप कालेज अंब में एबीवीपी एवं एनएसयूआई ने पैनलों की घोषणा कर दी है। किसी अन्य छात्र संगठन का कोई पैनल अभी तक सामने न आने के चलते मुकाबला दोनाें प्रमुख छात्र संगठनों में होना निश्चित है। एबीवीपी के चुनाव प्रभारी गोल्डी एवं ब्लाक संयोजक पूर्ण गौतम ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए बीकॉम फाइनल के राहुल शर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए बीबीए फाइनल के सचिन वालिया, महासचिव पद के लिए बीकॉम द्वितीय वर्ष के संदीप कुमार, सहसचिव पद के लिए बीएससी प्रथम वर्ष नेहा जम्बाल को मैदान में उतारा गया है। इसी प्रकार एनएसयूआई के चुनाव प्रभारी अनिल ठाकुर एवं पर्यवेक्षक लतीफ खान ने बताया कि एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद के लिए पीजीडीसीए के निशांत सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए बीए द्वितीय वर्ष से अनू बाला, महासचिव पद के लिए बीएससी फाइनल से रविंद्र कुमार, सहसचिव पद के लिए बीकॉम द्वितीय वर्ष से जसवीर कुमार को मैदान में उतारा गया है। पैनल घोषित होते ही दोनों छात्र संगठनों के प्रत्याशी अपने-अपने ढंग से चुनाव प्रचार के लिए डट गए हैं।

Related posts