अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलें

रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस ने रामपुर में नगर परिषद हाल में डा. अंबेडकर की 123वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के विधायक नंद लाल ने की। वहीं कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बृज लाल इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों और 15 जोनों के अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों, युवक मंडल और महिला मंडलों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया।
इस मौके पर नंद लाल ने डा. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से लोगों को प्रेरणा लेने की बात कही। वहीं कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बृज लाल ने लोगों का आह्वान किया कि डा. अंबेडकर के बताए मार्ग का सभी को अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि आने वाले लोक सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के लिए प्रचार और तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में प्रतिभा सिंह को रामपुर से सबसे अधिक बढ़त मिली थी, लेकिन इस बार कांग्रेस का प्रयास रहेगा कि प्रतिभा सिंह को पिछले चुनाव से अधिक बढ़त मिले।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति सैल के अध्यक्ष हुक्म सिंह, सैल के संयोजक राजकुमार थांटी और मंच संचालक राम दयाल सोनी, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सतीश वर्मा, पूर्ण सिंह सौरटा, पदमा देवी, राम दासी, शौकत राम, प्रकाश चंद, जानकारी दास, जेएल डमालू, मेला राम शर्मा, डा. केदार, नप के पूर्व अध्यक्ष जिला लाल, सत्य भूषण, डीडी कश्यप, नंद लाल बुशहरी व विशेषर लाल सहित अन्य कांग्रेस के नेता मौजूद थे।

Related posts