
हमीरपुर। भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पंजाब प्रांत के प्रभारी नरेंद्र अत्री ने पंजाब के बंगा विस क्षेत्र में जिला कार्यकारिणी की टीम के साथ बैठक की। बैठक के दौरान अत्री ने युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरा तथा केंद्र की कांग्रेस सरकार की कारगुजारियों पर प्रकाश डाला। अत्री ने कहा कि पिछले साढे़ नौ साल से सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार विश्वसनीयता खो चुकी है तथा अंतिम सांसें गिन रही है। भाजयुमो के युवा सदस्य-युवा मित्र अभियान को भरपूर समर्थन मिल रहा है। इससेे स्पष्ट है कि भाजपा को एकमात्र विकल्प जनता मान रही है। उन्होंने जिला भाजयुमो टीम एवं सभी मंडल अध्यक्षाें का आह्वान किया कि युवा सदस्य-युवा मित्र अभियान को प्रत्येक बूथ तक पहुचाएं। भाजयुमो प्रदेश महासचिव शिववीर गिल, भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, भाजयुमो जिला अध्यक्ष संजीव राणा, प्रदेश सदस्य संजीव चौधरी, भाजयुमो जिला महासचिव सतवीर सत्ता, बंगा मंडल अध्यक्ष वरुण कुमार, नवांशहर मंडल अध्यक्ष सदीप मेहन, मुकंदपुर मंडल अध्यक्ष, बालाचैर मंडल अध्यक्ष और सभी 9 मंडलों के अध्यक्ष बैठक में मौजूद रहे।
