अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में डा. गुलिया सम्मानित

रोहतक (विक्रम): 23 से 25 अगस्त तक दिल्ली संस्कृत अकादमी द्वारा विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे त्रिदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में सैक्टर-14, रोहतक निवासी सेवानिवृत्त कालेज प्राचार्य डा. खजान सिंह गुलिया को संस्कृत सेवा हेतु दिल्ली राजधानी क्षेत्र की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित द्वारा शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

उन्हें यह सम्मान महर्षि दयानंद द्वारा लिखी पुस्तक, संस्कृत वाक्य प्रबोध, तथा अन्य हिन्दी संस्कृत पुस्तकों का अंग्रेजी रूपांतरण करने के लिए दिया गया। यह छात्रोपयोगी पुस्तक उन अनेक पुस्तकों में से है जो उस अकादमी ने इस वर्ष प्रकाशित की हैं। इस सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. कर्ण सिंह के द्वारा किया गया। इसमें न केवल भारत के विभिन्न राज्यों के अपितु अनेक अन्य देशों से आए संस्कृत विद्वान उपस्थित थे

Related posts