स्पाइस जेट की टेस्ट फ्लाइट रद

गगल (कांगड़ा)। हवाई सेवाएं प्रदान करने वाली स्पाइस जेट कंपनी की शुक्रवार को गगल एयरपोर्ट पर आने वाली टेस्ट फ्लाइट किन्हीं कारणों से रद हो गई है। इससे कांगड़ा जिला में नियमित हवाई सेवाओं की उम्मीदों को जोर का झटका लगा है। करीब डेढ़ माह पूर्व ट्रायल लैंडिंग के उपरांत शुक्रवार को नियमित सेवाओं की उम्मीद जगी थी। लेकिन सारी उम्मीदें धराशायी हो गईं। गगल हवाई अड्डा निदेशक कुलदीप शर्मा ने बताया कि स्पाइस जेट कंपनी के अधिकारियों ने दिल्ली से फोन पर जानकारी दी है कि किन्हीं कारणों से टेस्ट फ्लाइट को रद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने फ्लाइट रद होने का कोई कारण नहीं बताया और न ही अगली टेस्ट प्लाइट की कोई सूचना दी है।

Related posts