
प्रदेश के सोलन के शामती में देररात भूस्खलन हुआ। इसकी चपेट में दो मकान आने से ढह गए हैं। हालांकि, मकानों को पहले ही खाली कर दिया गया था। बड़ी मात्रा में मलबा मकानों पर आ गया। इससे सोलन-राजगढ़ सड़क भी बाधित हो गई। लोक निर्माण विभाग की टीम सड़क की बहाली में जुटी है। इसके अलावा कालका-शिमला हाईवे जगह-जगह भूस्खलन के चलते बाधित है।