सुंदरनगर भाजपा की कमान मास्टर बैरागी राम को

सुंदननगर/ महादेव (मंडी)। सुंदरनगर भाजपा मंडल के अध्यक्ष पद पर बैरागी राम की ताजपोशी कर दी गई। बैरागी राम ही चुनावी दौर में मंडल में कार्यकारी अध्यक्ष पद पर तैनात थे। इसके अलावा 45 नए भाजपा कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए हैं। मंडल में अन्य पदों पर नियुक्तियां करने का अधिकार अध्यक्ष को दिया है।
सुंदरनगर भाजपा के मीडिया प्रभारी सुभाष जगोता ने बताया कि सुंदरनगर भाजपा मंडल के चुनाव की दो दिन चली प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी एवं विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के पद की कमान बैरागी राम को सौंप दी है। राकेश जम्बाल भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी जगौता ने बताया कि मंडल के अन्य पदों पर पदाधिकारियों को चुनने का अधिकार नए अध्यक्ष बैरागी राम को सर्व सम्मति से दिया गया है। ललित सेन, रोशन जसवाल, परमांनद, प्रताप ठाकुर, जितेंद्र वशिष्ठ, धर्मपाल अवस्थी, कर्मचंद चौपड़ा, जितेंद्र शर्मा, नरपत सैनी, गोविंद राम, कर्म चंद ठाकुर, गणपत राम, प्रेम सागर, परस राम, हरि सिंह, सुनील ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, हेम प्रभ शर्मा, सुनील दत्त, गोविंद चौहान, ओम प्रकाश, संजय कुमार शास्त्री, बिंदर कुमार, राकेश शर्मा, दिवेंद्र कुमार, सुभाष जगौता, नरेश ठाकुर, अरुण कौंडल, ओम प्रकाश वर्मा, रामचंद्र शर्मा, दानावति, निर्मला गौड़, रमा शर्मा, लीला वर्मा, शीला देवी, सुनीता ठाकुर, कमला ठाकुर, शशि देवी, अनीता सेन, चिंता डोगरा, सुषमा सोनी, अंजू देवी, नीलम ठाकुर, शम्मी वाला और पूजा गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।

Related posts