समस्याएं हल न होने पर भड़के कर्मचारी

रामपुर बुशहर। कर्मचारियों की समस्याओं का दो साल में भी समाधान नहीं किया गया। यह आरोप कर्मचारियों ने यहां स्थित एक निजी होटल में आयोजित बैठक में लगाया। इस बैठक में सभी विभागों के प्रधान, महासचिव और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों ने कार्यकारिणी पर रोष जताया कि दो साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी कर्मचारियों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों की समस्याओं के लिए आयोजित होने वाली बैठकों का भी आयोजन नहीं हो पा रहा है। इस बैठक में भी वर्तमान प्रधान को बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। जबकि, आधे से अधिक कार्यकारिणी के सदस्य बैठक में मौजूद थे। इस अवसर पर सभी विभागों के प्रतिनिधियों ने कहा कि अब समय आ गया है कि कर्मचारियों की समस्याओं के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया जाए, जिससे कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याओं का निपटारा हो सके। इस मौके पर महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी के प्रधान डीडी शुक्ला, महासचिव लायक राम, वन विभाग लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के महासचिव उधम ठाकुर, चतुर्थ श्रेणी रामपुर खंड के प्रधान केवल राम सनारटु, महासचिव बख्शी राम, वन अराजपत्रित कर्मचारी वृत्त रामपुर खंड के प्रधान केवल राम सनारटु, महासचिव तथा वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यालय सचिव ललित भारती, उप प्रधान कुमारी सुरेंद्र कौर, उप प्रधान लाल चंद विष्ट, प्रेस सचिव राजीव बदरैल, प्रवक्ता मोहन लाल गौतम, मुख्य सलाहकार रोशन लाल भारती, कोषाध्यक्ष गंगा राम चौहान, वर्तमान कार्यकारिणी के सदस्य बालकराम चौहान, हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड रामपुर के पूर्व प्रधान उपेंद्र जगटु, राष्ट्रीय उच्च मार्ग कार्यालय से ज्योति शर्मा, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग वृत्त से अमर चंद, भवन एवं सड़क निर्माण मंडल रामपुर पवन कुमार, उद्यान विभाग के डोला राम, सिंचाई विभाग के ज्ञान चंद, खंड विकास अधिकारी कार्यालय के नेक राम जगटु, वन विभाग के जगत कपाटिया तथा वन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के महासचिव तुला राम मोदी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts