
भारतीय मूल की कनाडाई पोर्न स्टार और बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने कल यानी 31 दिसंबर की ठण्डी रात को अपनी परफार्मेंस से गर्म कर दिया। सनी ने बॉलीवुड के हिट आइटम सांग जैसे अनारकली डिस्को चली, चिकनी चमेली, डिस्को दीवाने आदि पर परफार्म किया और लोगों को अपने साथ नचाया। राजधानी के ललित होटल में करीब 2000 लोग मौजूद थे।
सनी अपनी परफार्मेस से लोगों की प्रतिक्रियाओं से हैरान रह गई। सनी के डांस को लोगों ने बहुत पसंद किया। सनी अपनी दिलकश अदा से लोगों को घायल करती दिखी।
सनी ने बताया कि लोगों में जोश देखने लायक था। मुझे उनका उत्साह और प्रतिक्रिया देखकर अच्छा लगा। सनी के पति और उनके प्रबंधक डेनियल वीबर ने भी कहा कि प्रस्तुति कमाल की थी। दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।