
नाहन (सिरमौर)। पुलिस ने नाहन-संगड़ाह मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान हरियाणा यमुनानगर निवासी दो व्यक्तियों से लगभग एक किलो 380 ग्राम चरस बरामद की है। इंडिको कार से बरामद चरस की खेप पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। फिलहाल पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
इससे पूर्व जिला पुलिस मुख्यालय स्थित डीएसपी प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गत रात्री लगभग दो बजे के करीब पुलिस ने चरस की बड़ी खेप पकड़ने मेें सफलता पाई है। डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि नाहन-संगड़ाह सड़क मार्ग के मध्य स्थित राईंचा गावं के समीप पुलिस ने एक इंडिको कार से तलाशी के दौरान 1 किलो 380 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति इमरान मोहम्मद, निवासी कोटीपुर यमुनानगर हरियाणा तथा रणजोर सिंह किशनपुरा यमुनानगर से संबधित हैं।
डीएसपी नाहन मुख्यालय प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।