विनय शर्मा बने पालमपुर के जिलाध्यक्ष

पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा संगठन के लिहाज से पहली बार संगठनात्मक बने जिला पालमपुर में विनय शर्मा को जिलाध्यक्ष चुन लिया गया है। वीरवार को पालमपुर जिला के चुनावों के विनय शर्मा के के विरोध में किसी भी व्यक्ति ने अपना नामांकन नहीं भरा। इस पर चुनाव प्रभारी विधायक गोबिंद ठाकुर ने विनय शर्मा को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया। पालमपुर संगठन जिला में बैजनाथ, पालमपुर, जयसिंहपुर और सुलह विस क्षेत्रों के चुनाव में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक रविंद्र रवि, पूर्व विधायक विपिन सिंह परमार, प्रवीण कुमार, कैप्टन आत्मा राम और बैजनाथ से भाजपा प्रत्याशी रहे मुल्ख राज प्रेमी मौजूद थे। चुनाव प्रभारी गोबिंद ठाकुर ने कहा कि जिलाध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में एक मात्र विनय शर्मा का नाम ही सामने आया। किसी अन्य का नाम सामने न आने पर विनय शर्मा को सबकी सहमति से पालमपुर जिला अध्यक्ष चुन लिया गया। विनय शर्मा इससे पहले जिला भाजयुमो के पदाधिकारी रह चुके हैं और वर्तमान में वे जिला भाजपा महामंत्री पद पर थे। अब वे जिला पालमपुर के अध्यक्ष बने हैं। इस मौके पर रणजीत पठानिया, हिमांशु मिश्रा, पालमपुर के मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी, सुलह के मंडल अध्यक्ष सुरेश कटोच, जयसिंहपुर के मंडल अध्यक्ष कुलवंत राणा, बैजनाथ के मंडल अध्यक्ष बलदेव राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शांति शर्मा, राज चौधरी, अरविंद शर्मा, जोध सिंह गांधी, राजेंद्र सिन्हा, संजय राठौर, सचिन वर्मा, विजय भट्ट, हिरदू राम, अजय लड्डा, विकास शर्मा, विकास वासुदेवा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related posts