लोस चुनाव को तैयार रहें कार्यकर्ता : बरागटा

जुब्बल (शिमला)। भाजपा मंडल जुब्बल कोटखाई ने शनिवार को भाजपा स्थापना दिवस पर खड़ापत्थर में समारोह का आयोजन किया। समारोह में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा तथा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभ महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके बाद ध्वजारोहण हुआ। इस अवसर पर नरेंद्र बरागटा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहें। किसी भी वक्त लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में भाजपा की सरकार सत्तासीन होगी। पूरे देश में भाजपा की लहर चल पड़ी है। उन्होंने बताया कि भाजपा भारत में सबसे बढ़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभ महाजन ने भी पार्टी के इतिहास के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष लायक राम चौहान, पूर्व अध्यक्ष अशोक चौहान, हरबंस धौल्टा, उमेश शर्मा, बलबीर ठाकुर, रविंद्र चौहान, यशवीर जस्टा, इंद्र चौहान, बालक राम चौहान, छोटू चौहान, प्रताप चौहान, किताब सिंह नेगी, मदन समटा, राकेश शर्मा, राम प्रकाश जगीथटा, भाग चंद, गोपाल जबैईक, सतीश पिरटा, कुलविंद्र भिख्टा, गोविंद सारटा, हरि मोहन शर्मा, अजय बिष्ट, अनिल चतरांटा, महावीर झगटा, जितेंद्र रांगटा, शक्ति सिंह, तारा सिंह, राज कुमार रावत, मोहिंद्र झगटा, दलीप दुल्टा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts