
मास्को: रूस के दक्षिणी क्रासनोदर क्षेत्र में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक रूस के नागरिक सुरक्षा एवं आपात स्थिति मंत्रालय ने बताया कि यह दुर्घटना वोस्तोचनाया गांव से तीन किलोमीटर पहले ही एंटोनोव एएन-2 विमान का इंजन खराब हो जाने से हुई है।
वर्ष 1947 में अपनी पहली उड़ान भरने वाले इस एएन-2 विमान ने रूस के अलावा विदेशों में भी सैंकड़ों उड़ाने भरी है। इसकी प्रारंभिक डिजाइन में नौ सिलेंडर रेडियल तकनीकी वाला एक इंजन और चार ब्लैड प्रणोदक का इस्तेमाल किया गया था। 20 हजार से भी ज्यादा की संख्या में बनाए गए एएन-2 विमान को इतिहास में सबसे व्यापक रूप से उत्पादित किया गया था। अभी भी इस विमान का उपयोग कृषि, पैराशूट प्रशिक्षण, स्थानीय यात्री परिवहन और सैन्य गतिविधियों में किया जाता है।