
राजगढ़ (सिरमौर)। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने राजगढ़ क्षेत्र के करीब आधा दर्जन सड़कों पर यातायात बाधित कर दिया है। सोलन, नौहराधार, लानाचेता, पीडग, दाहन, टौंडा तथा मानवा सड़क पर मलबा तथा पेड गिर गए हैं। पीडग, दाहन, मानवा, लानाचेता तथा टौंडा मार्ग भी बंद पड़े हैं। निगम की एक बस अरलू में फंसी हुई है। अड्डा प्रभारी राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि उक्त सड़कें बंद हैं। सहायक अभियंता अश्विनी गुप्ता ने बताया कि रात करीब एक बजे से राजगढ़ सोलन मार्ग बंद है। जेसीबी भेज दी गई है। अधिशासी अभियंता पीसी धरोच ने बताया कि कई सड़कें बंद हैं। जेबीसी लगाकर इन्हें खोला जाएगा।