युवक ने दराट से किया हमला

फतेहपुर (कांगड़ा)। खेतों में काम करने जा रहे व्यक्ति पर एक युवक ने दराट से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ओंकार सिंह निवासी बडवारा अपने खेतों में काम करने जा रहा था। जब आेंकार सिंह अपने खेतों में (घुरेहर) पहुंचा, तो वहां पर रघुवीर सिंह उर्फ वीरी पहले से ही मौजूद था। ओंकार सिंह ने रघुवीर सिंह से खेतों में बिना कारण आने के बारे में पूछा तो उसने बहस शुरू कर दी। इससे बात काफी बढ़ गई। इस दौरान रघुवीर सिंह ने उस पर दराट से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने ओंकार सिंह की शिकायत पर आईपीसी की धारा 324 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, एएसपी मोहित चावला ने बताया कि ओंकार सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।

S

Related posts