मुर्सी पर गिरी एक और गाज, यात्रा पर लगा प्रतिबंध

मुर्सी पर गिरी एक और गाज, यात्रा पर लगा प्रतिबंध

काहिरा: मिस्र की सेना द्वारा एक दिन पहले सत्ता से बेदखल किए गए मुहम्मद मुर्सी की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही है। अभी तक उन्हें सिर्फ सत्ता से हटाए जाने का ही गम सता रहा था लेकिन अब उनकी यात्रा पर भी रोक लगा दी गई है जिससे पता चलता है सेना को यह आशंका था कि वह देश छोडकर भाग सकते हैं।

मिस्र की सरकारी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक एटार्नी जनरल अब्दुल मकीद महमूद ने कल ही इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार मुर्सी और मुस्लिम ब्रदरहुड के 35 नेताओं की यात्रा पर रोक लगा दी गई है।

यह प्रतिबंध मुस्लिम ब्रदरहुड की फ्रीडम एंड जस्टिस पार्टी के प्रमुख मोहमम्द साद अल कततनी, डिप्टी जनरल रशद अल बयूमी और ब्रदरहुड द्वारा संचालित टीवी चैनल के कुछ कर्मचारियों पर भी लगाया गया है।

Related posts