
महेश भट्ट अपने बयानों के कारण सनसनी मचा देते हैं। एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ है। अब उन्होंने कहा है कि एक ही व्यक्ति के साथ सेक्स संबंध बनाने का विचार पुराना हो गया है। अब लोग नए-नए लोगों के साथ सेक्स संबंध बना रहे हैं और यह स्थिति छोटे-छोटे शहरों में है।
महेश भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म मर्डर-3 के संदर्भ में यह बात कही, ‘वो वक्त और था, जब एक ही व्यक्ति के साथ सेक्स रिलेशन होते थे लेकिन आज वक्त बदल चुका है। लोग मल्टी पार्टनर को स्वीकार कर रहे हैं और यह उनकी नजर में गलत भी नहीं हैं। आदमी हो या औऱत सबको इस बात की छूट होनी चाहिए।’
गौरतलब है कि निजी जिंदगी में चार बार शादी और कई बार यौन शोषण जैसे आरोप को झेला है। फिल्मों के कारण समाज पर पडऩे वाले दुष्प्रभाव को लेकर महेश भट्ट ने कहा कि ज़माना इतनी तेज़ी से बदल रहा है। युवा पीढ़ी इतनी आगे निकल गई है, लेकिन हमारी फिल्में उस रफ्तार से आगे नहीं बढ़ रही हैं। फिल्मों को तो और आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड लोगों की पसंद के हिसाब से नहीं बढ़ पा रहा है, लेकिन मैं दावा करता हूं मर्डर-3 से आपको ये शिकायत नहीं होगी।
महेश भट्ट ने कहा कि हम इस अवधारणा को मानते आए हैं कि एक ही शख्स के साथ यौन संबंध बनाने चाहिए। लेकिन अब वक्त बदल रहा है। लोगों ने जैसे समलैंगिकता को स्वीकार कर लिया है, वैसे ही मल्टी पार्टनर की अवधारणा को भी अब स्वीकार्यता मिल रही है। बल्कि छोटे-छोटे शहरों में भी अब लोग इसे अपनाने लगे हैं। महेश भट्ट ने दावा किया कि उनकी फिल्म मर्डर 3 इसी बात पर आधारित है।