भितरघात करने वालों पर होगी कार्रवाई

महादेव (मंडी)। नाचन ब्लाक कांग्रेस ने शुक्रवार को कांग्रेस का स्थापना दिवस धनोटू में मनाया गया। जिसमें पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस देश की बड़ी पार्टी है। इसमें महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू जैसे महान हस्तियों ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया है। उन्हाेंने वीरभद्र सिंह को छटी बार प्रदेश की बागडोर संभालने पर हार्दिक बधाई दी। इस मौके पर हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में नाचन में मात्र 16 सौ मत कम हासिल होने से हुई हार पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने हार के लिए भितरघात को बड़ी वजह माना है और भीतरघात रने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
टेक चंद डोगरा ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि नाचन के विधायक की हार के बावजूद उन्हें निराशा नहीं होगी। उन्हाेंने हैरानी जताई है कि चुनाव प्रचार के दौरान कई स्वयं भू कांग्रेस नेता कांग्रेस को अपनी जेब में लेकर घूमते रहे और पार्टी की अनुमति के बिना कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस की जड़ें उखाड़ते रहे। उन्होंने इस अवसर पर नाचन कांग्रेस पार्टी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के ब्लाक अध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान सहित कुछ नेताओं को अनुशासन का पाठ याद कराते हुए कहा कि हार केलिए भितरघात बड़ी वजह बना है।
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष टेकसिंह राघव ने कांग्रेस की जीत और वीरभ्रद्र सिंह के मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी पर सब को बधाई दी और चुनावों में कार्यकर्ताओं का कांग्रेस केलिए समर्पण की भावना से कार्य करने पर आभार जताया। वहीं नाचन में कांग्रेस केविरोध में कार्य करने वालों के नाम पर चर्चा हुई और उनकेखिलाफ कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिवान राणा, कार्यालय सचिव केसरी लाल, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, हरीश शर्मा, मीडिया प्रभारी दिवान शर्मा, महादेव पंचायत उपप्रधान ललित चौधरी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के ब्लाक ब्लाक अध्यक्ष ब्रह्मदास चौधरी, ज्ञान चंद, पूर्व प्रधान दुगला शर्मा, पूर्व प्रधान दुन्नी चंद, पूर्व प्रधान दयावंती ठाकुर, पूर्व प्रधान आशा शर्मा आदि मौजूद थे।

Related posts