भारत, जैतापुर परियोजना को लेकर प्रतिबद्ध

भारत, जैतापुर परियोजना को लेकर प्रतिबद्ध

पेरिस: भारत के विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि असैन्य परमाणु क्षेत्र में भारत सरकार जैतापुर परमाणु परियोजना को लेकर प्रतिबद्ध है तथा इसके सुरक्षा मानकों को उच्च स्तरीय रखा गया है। फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर आज पहुंचे खुर्शीद ने फ्रांसिसी विदेश मंत्री लारेंट फाबियस के साथ मुलाकात के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि असैन्य परमाणु क्षेत्र में जैतापुर परमाणु परियोजना को लेकर भारत कृत संकल्प है और दोनों पक्ष इसकी सुरक्षा को उच्च स्तरीय करने को प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच अच्छे द्विपक्षीय संबंध हैं और इनका आधार आपसी विश्वास है। इसके अलावा दोनों पक्षों के बीच बेहतर राजनीतिक समझ है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई है और इसके खिलाफ संघर्ष में दोनों साथ हैं।

Related posts