भाजपा खाद्य सुरक्षा विधेयक पर कभी चर्चा से पीछे नहीं हटी: राजनाथ

भाजपा खाद्य सुरक्षा विधेयक पर कभी चर्चा से पीछे नहीं हटी: राजनाथ

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने खाद्य सुरक्षा विधेयक के बारे में कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि विपक्ष विधेयक पर चर्चा से कभी पीछे नहीं हटा और वह इसके लिए हमेशा तैयार था। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार को विपक्ष के रवैये के कारण ही खादय सुरक्षा अध्यादेश लाना पड़ा क्योंकि वह इस पर चर्चा के लिए लंबे समय से कोशिश कर रही थी लेकिन विपक्ष संसद को चलने नहीं दे रहा था। सिंह ने कहा है कि यह बात समझ से परे है कि सरकार ने इस अध्यादेश के बारे में इतनी हड़बड़ी क्यों दिखाई। उन्होंने कहा कि विपक्ष कभी चर्चा से पीछे नहीं हटा और वह हमेशा इस विधेयक पर चर्चा के लिए तैयार था।

भाजपा अध्यक्ष ने आज ट्विट किया है कि खाद्य सुरक्षा विधेयक मौजूदा स्वरूप में अधूरा है और पार्टी चाहती है कि इसमें संशोधन लाकर खामियों को दूर किया जाये और फिर इसे पारित किया जाए। पार्टी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी कांग्रेस पर इस अध्यादेश के बारे में हड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने पहले संसद को नजरअंदाज किया और फिर राष्ट्रपति को 1 खाद्य मंत्री ने राष्ट्रपति द्वारा अध्यादेश पर हस्ताक्षर किये बिना ही प्रेस कांप्रेन्स कर डाली। भाजपा अध्यक्ष ने अपने ट्विट में चीन के जनरल द्वारा भारत को दी गई चेतावनी पर भी ङ्क्षचता व्यक्त की है। उन्होंने लिखा है यह बेहद ङ्क्षचता का विषय है। यह सब सरकार की कमजोर विदेश नीति का परिणाम है।

Related posts