बेशर्म हुआ पाक, भारत पर लगाया सैनिक हत्या का आरोप

इस्लामाबाद: दो भारतीय सैनिकों का सिर काट लेने की घटना के बाद जिस तरह से इसकी निंदा दुनियाभर में हो रही है, ऐसे हालात में पाक ने अपनी सारी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ते हुए अब भारत पर आरोप लगाया है कि भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर में युद्धविराम का उल्लंघन कर फायरिंग की है जिसमें तथाकथित उसका एक सैनिक को मारा गया है।

सेना ने आज यहां पत्रकारों को दी सूचना में कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने दिन में 2.40 बजे बटाल क्षेत्र में पाकिस्तानी सीमा में फायरिंग की है, जिसमें उसका एक जवान हवलदार मोहिउद्दीन तथाकथित रुप से मारा गया है। पिछले पांच दिनों के दौरान नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम उल्लंघन की यह तीसरी घटना है।

इससे पहले पाकिस्तान ने भारत पर रविवार को एक जवान को मारने का आरोप लगाया था और भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब कर अपना विरोध जताया था। इस घटना के दो दिन बाद ही पाकिस्तानी सेना के जवानों ने भारतीय सीमा में घुसकर हमला किया जिसमें भारत के दो जवान शहीद हो गए। आज की नवीनतम घटना में पाकिस्तान ने एक बार फिर भारतीय सेना पर अपने एक जवान के मारे जाने का झूठा आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में एलओसी पर युद्ध विराम का उल्लंघन एक दशक से बढा है। हालांकि दोनों ओर से तनाव को कम करने के लिए कई बार महत्वपूर्ण पहल भी की गई है। इन हमलों की वजह से अक्सर दोनों परमाणु शक्तियों के बीच माहौल तनावपूर्ण रहता है।

भारत ने आठ जनवरी को आरोप लगाया था कि पाकिस्तान ने युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन कर दो भारतीय जवानों की सिर काट कर नृशंस हत्या की है। भारत ने इसे उकसाने वाली हरकत बताया है। पाकिस्तान ने इससे पहले छह जनवरी को अपने सैन्य क्षेत्र में भारतीय सैनिकों द्वारा हमला करने का आरोप लगाया और कहा था कि इसमें उसका एक जवान मारा गया। भारत ने उसके आरोप को गलत बताया और कहा कि पाकिस्तान ने उकसाने वाली कार्रवाई करके लगातार पांच घंटे तक उसकी सीमा में फायरिंग की है।

वहीं, बुधवार को संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु शक्तियों के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हए दोनों देशों से युद्धविराम समझौते का सम्मान करने के लिए कहा है।

Related posts