नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2013-14 से लागू हो रहे चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के तहत छात्रों को कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री मिलेगी। बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस को अब बीटेक इन कंप्यूटर साइंस बना दिया गया है। कहा जा रहा है कि बीटेक इन कंप्यूटर साइंस की डिग्री मॉस्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन की डिग्री को टक्कर देगी। लिहाजा जो छात्र पहले अपने बेहतर भविष्य के लिए एमसीए की पढ़ाई करते थे, उन्हें बीटेक की डिग्री मिलने के बाद एमसीए करने की जरूरत नहीं होगी।
डीयू में बीएससी ऑनर्स की सीटों को बीटेक इन कंप्यूटर साइंस में शिफ्ट कर दिया गया है। बीएससी ऑनर्स कोर्स की पहले से काफी डिमांड रहती थी, जिसके कारण इसका कट ऑफ भी काफी ऊपर जाता रहा है। इसमें अब बीटेक इन कंप्यूटर साइंस में कई अन्य पहलुओं को जोड़े जाने के कारण यह छात्रों के टॉप कोर्सेज की लिस्ट में शामिल रहेगा। अब तक इस कोर्स में 80 फीसदी से अधिक अंक वालों को ही दाखिले का अवसर मिल पाता था। इसकी बढ़ती डिमांड के कारण इसकी कट ऑफ में इजाफा हो सकता है।
कोर्स में दाखिले को न्यूनतम योग्यता
इसमें दाखिले के लिए गणित में कम से कम 60 फीसदी अंकों की अनिवार्यता है। इसके साथ ही अंग्रेजी, गणित और दो एकेडमिक विषय को मिलाकर कुल 55 फीसदी अंक होने चाहिए। बेस्ट फोर विषयों में गणित को शामिल किया जाएगा।
कॉलेजों की कोर्स के लिए अतिरिक्त शर्तें
श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में इस कोर्स में दाखिले के लिए 12वीं अंग्रेजी और गणित पढ़ा होना जरूरी है। इसके साथ ही गणित में 65 फीसदी अंक होने चाहिए। श्रीगुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में इस कोर्स के लिए अंग्रेजी अनिवार्य है। वहीं गणित में 75 फीसदी अंक होने चाहिए, जबकि अल्पसख्यकों के लिए गणित में 60 फीसदी अंक चाहिए। रामलाल आनंद कॉलेज (सांध्य) में इस कोर्स में दाखिले में लड़कियों को 2 फीसदी की छूट मिलेगी।
बीते साल बीएससी कंप्यूटर साइंस ऑनर्स की कट ऑफ
— आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज 86-91
डीडीयू 96
हंसराज 98-96
कालिंदी 82-87
केशव महाविद्यालय 93-98
पीजीडीएवी 82
— किस कॉलेज में कितनी सीटें
कॉलेज सीट
आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज 60
आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज 50
भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लायड साइंस 31
दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज 60
हंसराज कॉलेज 62
आईपी कॉलेज 52
कालिंदी कॉलेज 46
केशव महाविद्यालय 120
महाराजा अग्रसेन कॉलेज 54
मैत्रेयी कॉलेज 30
मिरांडा हाउस 54
पीजीडीएवी 60
राजधानी कॉलेज 30
रामलाल आनंद कॉलेज 31
रामानुजन कॉलेज 62
शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लॉयड साइंस फॉर वूमेन — 46
शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडी 46
शिवाजी कॉलेज 50
श्यामाप्रसाद मुखर्जी कॉलेज 58
श्रीगुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स 50
एसजीटीबी खालसा कॉलेज 20
स्वामी श्रदानंद कॉलेज 40