बालक राम पालसरा बने सतर्कता कमेटी के प्रधान

उरला (मंडी)। द्रंग क्षेत्र में रविवार को जनरल हाउस को लेकर लोगों में भारी उत्साह पाया गया। पंचायताें में एपीएल और बीपीएल परिवारों के चयन में जगह पाने के लिए सैकड़ों की तादाद में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।
इस दौरान जहां पंचायत विकास कार्यों सहित अपात्र हो चुके आईआरडीपी परिवारों की छंटनी कर नए पात्र परिवारों का चयन किया गया। वहीं पानी के भंडारण टैंकों की क्लोरिनेशन कर लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया करवाने, पंचायत विकास कार्यों की देखरेख के लिए सर्तकता कमेटी का चयन, धूम्रपान निषेध कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना आदि कई मसलों पर चर्चा भी की गई।
इसके अलावा पंचायत तथा वार्ड स्तर पर सतर्कता कमेटी विलेज मानिटरिंग कमेटियों का गठन भी किया गया। इसमें बालक राम पालसरा को ग्राम पंचायत उरला सर्तकता कमेटी का प्रधान मनोनीत किया गया। वहीं वार्ड स्तर पर रांझू राम को बडवाहण-1, डोलमा देवी बडवाहण-2, कर्म सिंह बरठवाण, फूला देवी और राजू राम को मसवाहण, लीला शर्मा उरला, बालक राम हियूण, सावित्री देवी और रामधन को नौशा वार्ड सतर्कता कमेटी का प्रधान नियुक्त किया गया।
वहीं सिधू राम, बलदेव, हरि राम, कमला, रूमा देवी को रडाहण मुहाल, रेलमा देवी, पूर्ण चंद, गदी राम, गोरजा, कांता देवी को बडवाहण-1, नंत राम, आंचल शर्मा, खेम सिंह, बीजो देवी, सोमा देवी को बडवाहण-2, कमला देवी, कुशल, उर्मिला, नेत्र सिंह, हरदेव को मसवाहण वार्ड, मीना शर्मा, वीना देवी, सत्या देवी, प्रवीण कुमार, जय सिंह को उरला वार्ड, राजेंद्र कुमार, अच्छर सिंह, हिमा देवी, योगराज व गायत्री देवी को हियूण वार्ड तथा मंजुला, चंद्रकला, राजकुमारी, गोबिंद राम और रामदेव को नौसा वार्ड विलेज मानिटरिंग कमेटी का सदस्य चुना गया। उधर, विकास खंड अधिकारी पधर आरपी शर्मा के अनुसार विकास खंड की अधिकतर पंचायतों में कोरम पूरा होने की सूचना मिली है।

Related posts