
पालमपुर (कांगड़ा)। धौलाधार रेंज में बंदला के पहाड़ों पर झील बनने की आशंका कोरी अफवाह निकली है। वन विभाग की टीम भी इस बाबत दौरा कर लौट आई है। लेकिन सेठू नाले तथा अन्य जगहों पर टीम को कोई भी झील दिखाई नहीं दी है। वन विभाग की टीम झील का पता लगाने के लिए बुधवार पालमपुर से बंदला की पहाड़ियों के लिए रवाना हुई थी। वीरवार को लौटी टीम ने फिलहाल अधिकारियों को दी अपनी औपचारिक रिपोर्ट में कोई भी झील न होने की बात कही है।
हालांकि, वन विभाग की टीम अपनी रिपोर्ट शुक्रवार को देगी। सूत्रों की मानें तो इस टीम ने झील के बताए जा रहे स्थान को लेकर पूरी छानबीन की लेकिन झील कहीं भी दिखाई नहीं दी। बताया जाता है कि पालमपुर के पास बंदला की पहाड़ियों में एक झील की बनने की अफवाहें उड़ रही थी।
हरकत में आए प्रशासन ने इस बात को पुख्ता करने के लिए पहले अपने स्तर पर छानबीन की थी। उसके बाद इलाके में झील का पुख्ता पता लगाने के लिए वन विभाग की टीम बुधवार को भेजी गई जो अब लौट आई है। डीएफओ केके गुप्ता ने कहा कि विभाग की टीम झील का पता लगाने के लिए सेठू नाले तथा अन्य जगह पर गई थी। कहीं भी कोई झील बनी दिखाई नहीं दी है और न ही कोई प्रोजेक्ट का मलबा मिला है। उधर, एसडीएम भूपेंद्र अत्री ने कहा कि जिस इलाके में झील बनने की जानकारी मिली थी।