
रोहडू। रोहडू में विकास की गति को फिर गति दी जाएगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हमेशा रोहड़ू को विकसित करने के बारे में सोचा है। जितने भी कार्य पूर्व सरकार के समय रुक गए थे, उन सभी कार्यों में फिर शुरू किया जाएगा। यह बात सीमा कालेज के वार्षिक समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कही। प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पिछले कार्यकाल में रोहडू के अंदर करोड़ों रुपये के कार्य शुरू किए थे। भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही सभी कार्यों को रोक दिया था। अब एक बार फिर प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता में लाया है। रोहडूवासियों ने भी कांग्रेस को अपना पूरा समर्थन दिया है। ठप विकास कार्य एक बार फिर शुरु किए जाएंगे। इसके लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। दुर्गम क्षेत्रों को भी विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने भी लोगाें को संबोधित करते हुए रोहडू में ठप विकास के कार्यों को तेजी से शुरू करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याआें को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से निपटाया जाएगा। इस मौके पर विजय ज्योति सेन, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष ईश्वर दास छवारू, महामंत्री दिनेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष देविंद्र चौहान, ब्लाक वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत सिंह ठाकुर, वन निदेशक सुरेंद्र रेटका, ब्लाक महासचिव अरविंद तेगटा, छौहारा पंचायत समिति अध्यक्ष रविंद्र सिंह रवि, रणविजय सिंह नेगी, गीता नेगी, किरण दत्ता, युकां अध्यक्ष विजय चौहान, उपाध्यक्ष राकेश नेगी, महासचिव रवि रावत, सुशील चौहान, शशि कपटा सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।