नियमों की धज्जियां उड़ा रहे तीर्थयात्री

नगर। यात्रा के दौरान तीर्थयात्री यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते चल रहे हैं। सख्त मनाही के बावजूद यात्री चौपहिया वाहनों के आगे विशाल झंडे लगाकर चल रहे हैं, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकते हैं। वहीं झुंड में चलने वाले दुपहिया वाहन तीर्थयात्रियों का व्यवहार और वाहन लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।
प्रशासन ने वाहनों पर बड़े-बडे़ झंडे नहीं लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं। मगर यात्री इन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। तीर्थयात्री पुलिस के सामने से गुजरते हैं लेकिन वह भी इस ओर ध्यान नहीं देते। दुपहिया वाहन सवार यात्री शोर मचाते चल रहे हैं। कई वाहनों के तो साइलेंसर भी निकाले हुए हैं। इससे लोगों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कोतवाल अनिल जोशी कहते हैं कि ऐसे वाहन जिनके बोनट पर झंडा बंधा है, उनका चालान किया जाएगा। खास तौर पर दुपहिया वाहन यात्रियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बिना साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले दुपहिया वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts