नगर में 25 नहीं 60 की स्पीड से भाग रहे बाइकर्स

बागेश्वर। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी नगर में दो पहिया वाहनों की ओवर स्पीड पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इससे स्कूली बच्चों के अभिभावक चिंचित हैं। उन्होंने पुलिस से यातायात के मानकों का सख्ती से पालन करवाने की मांग की है।
मालूम हो कि यातायात के नियम के अनुसार नगर क्षेत्र में दो पहिया वाहनों की गति सीमा 25 किमी प्रति घंटा है। लेकिन इस नियम की कुछ दो पहिया चालक धज्जियां उड़ा रहे हैं। वह मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों में बैखौफ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहे हैं। सबसे अधिक स्पीड पिंडारी मार्ग, तहसील मार्ग में देखी जा सकती है। इस मार्ग में न तो स्पीड ब्रेकर हैं और न ही पुलिस के बैरियर। लोगों का कहना है कि ओवर स्पीड में पुलिस कर्मी भी पीछे नहीं है। बगैर वर्दी में कई पुलिस कर्मी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में सबसे अधिक चिंतित वह अभिभावक हैं जिनके बच्चे अकेले स्कूल आते-जाते हैं। इस मार्ग में कई वाहन चालक बच्चों को टक्कर मारकर घायल कर चुके हैं। उन्होंने पुलिस से ओवर स्वीड वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इधर एसपी निवेदिता कुकरेती ने कहा कि ओवर स्पीड पर पुलिस को पहले ही खास निर्देश दिए गए हैं। जिसमें कार्रवाई भी हो रही है

Related posts