
पालमपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना पालमपुर के तहत बिजली बोर्ड के एक कर्मचारी ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान विनय कुमार (38) निवासी गांव नगरी तहसील पालमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक बिजली बोर्ड में काम करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार नगरी गांव में बुधवार रात एक व्यक्ति विनय कुमार(38) ने अपने घर से थोड़ी ही दूर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब किसी ने विनय कुमार को फंदे फर झूलते देखा तब तक उसकी मौत हो गई थी। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि मृतक बिंद्राबन बिजली बोर्ड में तैनात था। उधर, थाना प्रभारी सरवन सिंह ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।