
धौलाकुआं (सिरमौर)। प्रदेश में जल स्रोत कम होने के कारण पांवटा क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति कम मिल रही है। इसके कारण विद्युत बोर्ड की ओर से सभी क्षेत्रों में हर रोज चार घंटे के कट लगाने की समय सारणी तैयार कर दी है।
पांवटा क्षेत्र के प्रत्येक उपभोक्ता को प्रतिदिन चार घंटे के कटों की मार झेलनी पड़ेगी। पांवटा मंडल में जहां प्रतिदिन 50 मेगावाट बिजली की खपत होती है। वहीं इन दिनों एसएलडीसी शिमला से प्रतिदिन 20 से 30 मेगावाट बिजली ही मिल पा रही है। इसके चलते विभिन्न क्षेत्रों के 21 हजार उपभोक्ता और 397 उद्योगों को हर रोज चार घंटे के कटों की मार झेलनी पड़ेगी।
विद्युत आपूर्ति कम मिलने के कारण बोर्ड ने एक संयुक्त बैठक कर सभी क्षेत्रों की समय सारणी निर्धारित कर दी है। इसके अनुसार प्रतिदिन विद्युत आपूर्ति का वित्रण होगा। बोर्ड 10 मेगावाट बिजली मिलने पर सुबह 10 से 12 बजे तक बद्री नगर, केदारपुर, गोंदपुर, जामनी वाला, सूरतपुर से विद्युत कट लगेगा। 12 से 2 बजे तक केदारपुर, गोंदपुर, सुरजपुर, देवी नगर। दोपहर 2 से 4 बजे तक बद्री नगर, देवी नगर शाम 4 से 6 बजे तक देवी नगर, पांवटा, बद्री नगर बोर्ड को 20 मेगावाट बिजली मिलने पर 10 से 12 बजे तक बद्री नगर, जामनी वाला, देवी नगर, 12 से 2 बजे तक केदारपुर, गाेंदपुर, सुरजपुर 2 से 4 बजे बद्री नगर, गोंदपुर, जामनी वाला, देवीनगर 4 से 6 बजे देवी नगर पांवटा बद्री नगर में कट लगेगें।
प्रतिदिन चार घंटे के कटों को बोर्ड ने समय सारणी में दो-दो घंटों को प्रतिदिन वितरण किया है। यह समय सारणी बद्री नगर उपमंडल की ओर से जारी की है। बोर्ड के सतौन, धौलाकुआं, शिलाई सहित सभी क्षेत्रों में कट लगा कर विद्युत आपूर्ति कम मिलने से क्षेत्रों में कट लगाकर विद्युत आपूर्ति की जा रही है। शाम 6 से रात भर विद्युत आपूर्ति जारी रहेगी।
बोर्ड के सहायक अभियंता आरएस राणा ने बताया कि विद्युत कट सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ही लगेगा। रात 10 से सुबह 10 बजे तक पर्याप्त आपूर्ति रहेगी।