तालिबान ने 21 पाक सैनिकों की हत्या की

पेशावर: पाकिस्तानी तालिबान से जुडे आतंकवादियों ने गत सप्ताह अपहृत 21 सैनिकों की हत्या कर दी। आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि स्थानीय कबायलियों को 21 लोगों के शव मिले थे। इनके हाथ-पैर बंधे हुये थे और इनकी आंखों पर पट्टी बंधी थी। इन लोगों को एक कतार में खडा करके इनके सिर पर गोली मार दी गई। सैनिकों में से एक गंभीर रुप से घायल होने के बावजूद जिंदा बच निकलने में कामयाब रहा है। वह एक अन्य व्यक्ति के साथ वहां से बचकर निकल भागा था।

तालिबान के प्रवक्ता एहसानुल्ला एहसान ने इन लोगों की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुये पाकिस्तानी सेना के खिलाफ हमलों में इजाफा करने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि इन लोगों को पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में बसने वाले पश्तू कबायलियो में से सेना में शामिल किया गया था। इन्हें शुक्रवार को पेशावर के निकट सेना की तीन सीमा चौकियों पर हमला करके अगवा किया गया था।

Related posts